ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार……

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद रज्जब

ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार……

बिलासपुर के तोरवा पुलिस ने लोन के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है दरअसल गूगल के जरिए मुद्रा लोन को सर्च करने वालों को टारगेट बना कर ठगी करने वाले आरोपियों को मध्य प्रदेश के कटनी जिले से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र में रहने वाले जसविंदर कुमार ने ठगी की शिकायत तोरवा थाने में की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम बनाकर छापेमार कार्रवाई शुरू की इस दौरान आरोपी लगातार अपना लोकेशन बदल रहे थे।लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को कटनी से गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टेबलेट, 04 मोबाइल, 06 नग सिम कार्ड, 31 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड 14 पासबुक और 12 नग चेक बुक समेत 2 लाख 55 हजार नगद बरामद किए गए हैं । इसके अलावा करीब 4 लाख 50 से अधिक संपत्ति में पुलिस ने जप्त की है।

Share This Article