रक्तमित्र सारंगढ़ संस्थापक खिलेश साहू ने किया 13वां रक्तदान

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रक्तमित्र सारंगढ़ संस्थापक खिलेश साहू ने किया 13वां रक्तदान

नवगठित जिले के रक्तमित्र सारंगढ़ संस्थापक खिलेश साहू हर बार अपरिचित मरीजों के लिए आपातकालीन रक्त सम्बंधित समस्याओं के लिए सक्रिय रहते तथा बिना स्वार्थ के रक्तदान कर जनसेवा के लिए निरंतर जागरूक भी करते हैं। समय- बेसमय उनसे संपर्क कर बेझिझक सहयोग लिया जाता है इसी कड़ी में उन्होंने राधाकृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ में भर्ती एक गर्भवती महिला की गम्भीर स्थिति को देखते हुए शीघ्रता से यथास्थान पहुंच कर अपना 13वां रक्तदान किया।आज कई युवा उसके इस कार्य से प्रभावित हो स्वयं से रक्तदान के लिए सामने आ रहे हैं एवं वाट्सप ग्रुप में जुड़ने सक्रिय रहने के लिए उत्सुक हैं।

Share This Article