कोड्रोजी  रोड को खोद कर शासकीय समपत्ति नुकशान पहुचाने एवं पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोपी माओवादी गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोड्रोजी रोड को खोद कर शासकीय समपत्ति नुकशान पहुचाने एवं पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोपी माओवादी गिरफ्तार

थाना जांगला एवं केरिपु 222/ए की संयुक्त कार्यवाही जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना जांगला एवं केरिपु 222/ए समवाय का बल कोड्रोजी की ओर निकली थी । अभियान के दौरान ग्राम कॉन्डरोजी से 01 माओवादी किक्का उर्फ दियारी पिता बुधराम उम्र 32 वर्ष निवासी कोड्रोजी थाना जांगला को घेराबंदी कर पकड़ा गया ।

पकड़ा गया माओवादी दिनांक 16-8-2022 को ग्राम कोड्रोजी में निर्मित रोड को गैती फावड़ा से खोद कर शासकीय सम्पत्ति नुकशान पहुचाने की घटना एवं दिनांक 08-03-2016 को भुर्रीपानी एवं कोटमेटा के पहाड़ जंगल में पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ की घटना में शामिल था । इसके अलावा थाना जांगला में गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध एक वारंट भी लंबित पाया गया ।

थाना जांगला में उक्त माओवादी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।

Share This Article