कोंडागांव में हादसा, 5 की मौत, 2 घायल : दो बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित 4 की मौत; ट्रक की टक्कर से कार सवार की गई जान

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोंडागांव में हादसा, 5 की मौत, 2 घायल : दो बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित 4 की मौत; ट्रक की टक्कर से कार सवार की गई जान

कोंडागांव जिले में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिला और 3 युवक शामिल हैं। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक अपनी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था, लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतकों के शव और घायलों को केशकाल के अस्पताल लाया गया है। मामला जिले के धनोरा थाना क्षेत्र का है।

मृतकों और घायलों को पुलिस की वाहन में ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक, धनोरा के पास स्थित कररापारा गांव में हादसा हुआ है। बाइक में सवार 3 युवक फरसगांव के मोदे गांव से केशकाल के इरागांव की तरफ जा रहे थे। इनमें इरागांव के रहने वाला बाइक चालक युवक विनय पांडे (26) बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर महिला और एक युवक सवार थे।खून के धब्बे और हादसे के बाद बाइक की हालत ।

मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी धनोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जवान मौके पर पहुंच गए जिन्होंने घायलों और तीनों मृतकों को पुलिस वाहन से ही केशकाल के अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल युवक की स्थित गंभीर बनी हुई है। उसे कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। खबर लिखे जाने तक घायलों समेत अन्य दोनों मृतकों के नामों की जानकारी नहीं मिल

पाई।NH-30 पर हुए हादसे में 1 युवक की मौत हो गई थी।

एक दिन में दो हादसे, 5 की गई जान

कोंडागांव जिले में एक ही दिन में अलग-अलग दो हादसे हुए हैं। नेशनल हाईवे में ट्रक और इनोवा की टक्कर में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। धनोरा इलाके में हुए हादसे में महिला समेत 4 लोगों की मौत और 1 घायल हैं। इन दोनों हादसों में 5 लोगों की मौत हुई है। सभी हादसे केशकाल ब्लॉक में ही हुए हैं।

Share This Article