नक्सलियों का आतंक:गंगालूर के पदेड़ा गांव में बीएसएनएल की केबल बिछाने गई गाड़ियों को नक्सलियों ने जलाया

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

पदेड़ा गांव में नक्सलियों ने पिकअप गाड़ी में लगाई आग

बीजापुर जिले के गंगालूर मार्ग पर चेरपाल से पहले पदेड़ा गांव में बीएसएनएल का ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने गई तीन गाड़ियों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना की पुष्टि अब तक पुलिस ने नहीं की है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम बीजापुर थाना से करीब 15 किमी दूर पदेड़ा गांव के स्कूलपारा में आंगनबाड़ी में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने गई बीएसएनएल की 1 जीबीसी व 2 पिकअप को नक्सलियों फूंक दिया। वहीं यहां काम कर मजदूरों को पहले धमकाकर नक्सलियों ने भगा दिया, फिर वारदात को अंजाम दिया।

Share This Article