पुलिस के अस्थाई चेक पोस्ट पर बड़ा हादसा : खड़ी बस को हाइवा ने मारी टक्कर, बस गड्ढे में गिरी- 7 लोग हुए घायल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस के अस्थाई चेक पोस्ट पर बड़ा हादसा : खड़ी बस को हाइवा ने मारी टक्कर, बस गड्ढे में गिरी- 7 लोग हुए घायल

सहायक शिक्षकों ने आज विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ज्यादा लोगों को राजधानी पहुंचने की कोशिश करते हुए प्रशासन ने एनएच 53 पर घोडारी के पास राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अस्थाई चेक पोस्ट बनाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया…

महासमुंद में रेत लदे हाइवा ने खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हाइवा की टक्कर से बस अस्थायी चेक पोस्ट को तोड़ते हुए गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 3 लोगों और चेक पोस्ट में बैठे 4 लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायलों में चेक पोस्ट के दो पुलिसकर्मी और दो राजस्व कर्मचारियों के साथ तीन यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों में एक प्रधान आरक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसाग्रस्त पायल ट्रवेल्स की बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के सहायक शिक्षकों ने आज विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ज्यादा लोगों को राजधानी पहुंचने की कोशिश करते हुए प्रशासन ने एनएच 53 पर घोडारी के पास राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अस्थाई चेक पोस्ट बनाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है। हाइवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Share This Article