50 हजार को 2 करोड़ रूपए बनाने वाला बाबा गिरफ्तार ,,,पूजा पाठ कर पैसे डबल करने का देता था झांसा ,,, असली नोट लेकर नकली थमाने का चला रहा था धंधा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

50 हजार को 2 करोड़ रूपए बनाने वाला बाबा गिरफ्तार ,,,पूजा पाठ कर पैसे डबल करने का देता था झांसा ,,, असली नोट लेकर नकली थमाने का चला रहा था धंधा

छ्त्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने नकली नोटों का गोरखधंधा चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पूजा पाठ कर पैसे डबल करने का झांसा देता था। 50 हजार रुपए का 2 करोड़ रुपए बनाने की बात कहकर लोगों को अपने जाल में फंसाया करता था। मामले की शिकायत के बाद से आरोपी फरार था। जिसे पुलिस ने 3 महीने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बड़े डोंगर के रहने वाले युवक जोगेंद्र नेताम ने 4 मार्च 2022 को फरसगांव थाना में उसके साथ हुए फ्रॉड की शिकायत दर्ज करवाई थी। युवक ने पुलिस को बताया था कि, कोंडागांव मेले के दौरान दो अंजान व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई थी। जिन्होंने अपनी सिद्धी और पूजापाठ से पैसा डबल कर के देने का झांसा दिया। जोगेंद्र नेताम उनके झांसे में आ गए।युवक के 50 हजार रुपए के 2 करोड़ रुपए बनाने की डील हुई।फिर जोगेंद्र नेताम को 50 हजार रुपए लेकर फरसगांव के जटायू टेकरी के पास वाले शिव मंदिर में बुलाया गया और मंदिर में वृहद पूजापाठ किया गया। पूजापाठ के दौरान आरोपियों ने जोगेंद्र नेताम को मंदिर के बाहर इंतजार करने के लिए कहा। पूजापाठ पूर्ण होने के बाद आरोपियों ने युवक को पैसे से भरा एक पैकेट दिया और 2 सप्ताह तक उस पैकेट का पूजा करने के बाद पैकेट को खोलने कहा गया। जब युवक ने 2 सप्ताह के बाद जब उस पैकेट को खोला तो उसके अंदर 500-500 रुपए के कुल 50 हजार रुपए के नकली नोट थे। युवक ने जब आरोपियों के मोबाइल पर संपर्क किया तो दोनों का नंबर बंद था। इसके बाद युवक को पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। उसने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की थी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा फरार था। फरार आरोपी के बारे में लगातार पता लगाया जा रहा था। पुलिस को मुखबिर के अनुसार सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव घोटिया में है। जिसके बाद SP ने 19 जुलाई को जवानों की एक टीम बनाई और उन्हें आरोपी को पकड़ने के गांव भेजा गया। जिसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर आरोपी भोजेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से नकली नोट भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Share This Article