
क्राइम मीटिंग:एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा प्राथमिकता से महिला संबंधित अपराधों में कार्रवाई करें
कोंडागांव के थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग लेते एसपी। लंबित अपराधों को निपटाने व सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने गुरुवार को कोंडागांव एसपी दिव्यांग पटेल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली। क्राइम मीटिंग में एसपी द्वारा सभी थानों के लंबित मामलों की समीक्षा कर अनावश्यक लंबित प्रकरणों के तत्काल निराकरण करने कहा। एसपी ने महिला संबंधी अपराधों की प्राथमिकता से गिरफ्तारी कर एसडीओपी को लगातार पर्यवेक्षण करने कहा। एसपी ने आपराधिक तत्वों पर निगाह रखने सभी थानों को प्रतिदिन शाम को पेट्रोलिंग व रात्रि गश्त के रोस्टर बनाने आदेश दिए। रात में अनावश्यक घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने कहा। इसके अलावा सभी थानों को सप्ताह में 1 दिन चलित थाना लगाकर फरियादियों की मामले निपटाने व महिला आवेदकों के लिए अलग कमरा रखने कहा।











