BJP के पूर्व विधायक को पीटती थी पत्नी!:रामजी भारती बोले-खाना नहीं देती थी, मां पर चोरी का आरोप लगा घर से निकाला

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

BJP के पूर्व विधायक को पीटती थी पत्नी!:रामजी भारती बोले-खाना नहीं देती थी, मां पर चोरी का आरोप लगा घर से निकाला

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में डोंगरगढ़ से BJP विधायक रह चुके रामजी भारती ने अपनी पत्नी पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पत्नी संगीता भारती उन्हें पीटती थी। खाना नहीं देती थी। मां के ऊपर चोरी का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट करती। घर से निकाल देती। खास बात यह है कि पूर्व विधायक जब यह सब बता रहे थे, उसी समय उनकी पत्नी भी उन पर प्रताड़ित और धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रही थीं। एक दिन पहले भी उनकी पत्नी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर अवैध संबंधों के आरोप लगाए थे।

दरअसल, पूर्व विधायक और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामजी भारती को अपने बेटे के साथ मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि उनकी शादी साल 2000 में रायपुर निवासी संगीता के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के 4 साल तक सब ठीक चला। इसके बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह आए दिन उनके साथ मारपीट करती। बच्चों को खाना नहीं देती। उनकी 90 साल की मां पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की। उन्हें घर से निकाल देती, पर राजनीति से जुड़े होने के चलते वे चुप रहे।

पूर्व विधायक की पत्नी संगीता भारती।

सभी जगह झूठी शिकायत की, जांच में सब आरोप झूठे निकले
रामजी भारती ने कहा कि वे डोंगरगढ़ के विधायक रह चुके हैं। साथ ही दो कार्यकाल उनके आयोग के अध्यक्ष पद रहे। उनकी समाज में प्रतिष्ठा है। इसी के चलते वे सब सहते रहे, लेकिन पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं हुआ। आरोप लगाया कि पत्नी की क्रूरता बढ़ती जा रही थी। सब बर्दाश्त के बाहर हो गया तो 16 दिसंबर 2020 को परिवार कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। इसी से नाराज होकर पत्नी मेरे खिलाफ सब जगह शिकायत कर रही है। सभी जगह से जांच हुई और पत्नी के सारे आरोप झूठे निकले।

संगीता भारती ने कहा-पति के अवैध संबंध
पूर्व विधायक रामजी भारती की पत्नी संगीता भारती ने एक दिन पहले ही उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। संगीता भारती ने कहा कि रामजी उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनकी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। संगीता भारती ने पति पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया। साथ ही शासन से न्याय दिलाने की मांग की है। कहा कि राजनांदगांव में उनका एक मकान है, जिस रामजी भारती फर्जी तरीके से हड़पना चाहते हैं। LIC पॉलिसी में भी फर्जीवाड़ा कर रुपए निकाल लिए।

साल 2008 से 2013 तक विधायक रहे हैं रामजी भारती
BJP नेता रामजी भारती डोंगरगढ़ विधानसभा से 2008 से 2013 तक विधायक रह चुके हैं। इस दौरान वे अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। रामजी की पत्नी का आरोप है कि उन्हें धमकी भी दी गई कि कहीं भी शिकायत कर लो, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। एक साल पहले उन्हें घर से निकाला गया, शिकायत और FIR के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

पत्नी बोली-पूर्व विधायक से बचाओ:BJP नेता रामजी भारती प्रताड़ित करते हैं, दूसरी महिला से अवैध संबंध; शासन दिलाए न्याय

Share This Article