पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी माओवादी ढेर:सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने की फायरिंग,जवाबी कार्रवाई में मिली सफलता

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी माओवादी ढेर:सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने की फायरिंग,जवाबी कार्रवाई में मिली सफलता

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 5 लाख रुपए के एक हार्डकोर इनामी माओवादी को जवानों ने ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि, CRPF और DRG के जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि अंदरूनी और नेटवर्क विहीन इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। मामले की पुष्टि दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने की है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन मानसून के तहत पुलिस ने सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिया है। इसी के तहत दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सरहदी इलाकों में CRPF और DRG जवनों को सर्चिंग के लिए निकाला गया था। गुरुवार की दोपहर जवान जब मारजुम के जंगल में पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया।

नक्सलियों की गोलियों का जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। जिसकी शिनाख्त कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य महंगू के रूप में हुई है। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। जवानों ने नक्सली का शव बरामद कर लिया है। जवान अभी भी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Share This Article