बोलेरो की टक्कर से 10 फीट दूर घिसटता गया ऑटो ,,,2 महिलाओं की मौत, 8 गंभीर; ग्रामीण थाने पहुंचे, पुलिसवाले सोते ही रहे

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोलेरो की टक्कर से 10 फीट दूर घिसटता गया ऑटो ,,,2 महिलाओं की मौत, 8 गंभीर; ग्रामीण थाने पहुंचे, पुलिसवाले सोते ही रहे

बिलासपुर में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए CIMS में भर्ती कराया गया है। ऑटो सवार महिलाएं छठी कार्यक्रम से लौट रहीं थीं, तभी रास्ते में मोड़ पर बोलेरो ने ऑटो को ठोकर मार दी, जिससे ऑटो सड़क में दस फीट घसीटकर पलट गया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

छठी कार्यक्रम से घर लौट रही थीं महिलाएं।

बेलगहना चौकी क्षेत्र के शिवतराई निवासी महिलाएं मंगलवार को अपने रिश्तेदार के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बानाबेल गईं थीं। वहां से रात करीब 11 बजे ऑटो में सवार होकर 10 महिलाएं गांव लौट रही थीं। घटना रात करीब 11 बजे की है। अभी ऑटो कंचनपुर मोड़ के पास पहुंचा था। उसी समय बिलासपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क पर करीब 10 फीट तक घिसटता चला गया। हादसे में दो महिला सुनीता मेश्राम (40) और निरशिय गोंड (39 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।

घायल महिलाओं को एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल।

कांग्रेस नेता ने घायल महिलाओं को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद घायल महिलाएं बेसुध पड़ी थीं। कई महिलाएं दर्द से कराह रही थीं। राहगीरों की सूचना पर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। तभी वहां से गुजर रहे कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री गणेश कश्यप ने अपनी कार में बैठाकर घायल महिलाओं को रतनपुर अस्पताल पहुंचाया। डायल 112 की टीम ने भी घायलों को रतनपुर अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं को CIMS रेफर कर दिया गया।

रतनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में किया गया घायलों का प्राथमिक उपचार।

सूचना देने पहुंचे ग्रामीण, तब सोते रहे पुलिसकर्मी
हादसे के बाद घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ग्रामीण सूचना देने के लिए रतनपुर थाना पहुंचे। रात करीब 11.30 बजे थाना सूनसान मिला और पुलिस कर्मी छत पर सो रहे थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जगाने का प्रयास किया, लेकिन,वे नहीं उठे। लिहाजा, ग्रामीण लौट गए, बाद में उन्होंने कोटा थाने की पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

बोलेरो की टक्कर से पलटने के बाद क्षतिग्रस्त हो गया ऑटो।

हादसे में घायल महिलाएं
गुलाब बाई (35 साल) निवासी शिवतराई, अनिता गोंड निवासी शिवतराई (30 साल), विमला गोंड निवासी शिवतराई (36 साल), भारती गोंड निवासी शिवतराई (26 साल), संतोषी निवासी शिवतराई (35 साल), संतोषी की बेटी दीप्ति (16 साल), मनोज बाई (45 साल) और सोना बाई गोंड (45 साल) शामिल हैं।

Share This Article