अकलतरा के दर्रीटांड में फिर एक हाइवा से एक लड़की की जान जाते जाते बची…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सीता टंडन

अकलतरा के दर्रीटांड में फिर एक हाइवा से एक लड़की की जान जाते जाते बची…! अकलतरा के दर्रीटांड में फिर एक हाइवा से एक लड़की की जान जाते जाते बची । बताया जा रहा है कि पूर्णिमा नायक पिता धरम लाल नायक अपनी साइकिल से कहीं जा रही थी । जब वह लटिया पहुंची तभी वहां के क्रशर खदान से बोल्डर लोड करके निकली सफेद रंग की नयी हाइवा जिसका नंबर CG-11 BG-6033 है और जिसपर Ashok Leyland लिखा है , ने साइकिल सवार पूर्णिमा को ठोकर मारी दी जिससे वह छिटककर दूर जा गिरी और साइकिल बुरी तरह टूट गई । इस घटना को देखते ही लोगों का गुस्सा फिर चढ़ गया और लोगों ने विधायक प्रतिनिधि रोशन सिंह के नेतृत्व में चक्का जाम कर दिया है ।

विदित हो कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने निर्माण सामग्री परिवहन के लिए एस पी जांजगीर ने बाहर के रास्ते से परिवहन की अनुमति दी थी लेकिन गांव के अंदर से ही क्रशर खदानों के लिए खनिज विभाग द्वारा कोई मानक या शर्ते तय नहीं है जिसके कारण ये खदान मालिक मनमाना कर रहे हैं

Share This Article