पूर्व पार्षद सहित 07 भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ, कांग्रेस नेताओं ने फुलमाला और पार्टी का गमछा पहनाकर किया पार्टी में स्वागत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व पार्षद सहित 07 भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ, कांग्रेस नेताओं ने फुलमाला और पार्टी का गमछा पहनाकर किया पार्टी में स्वागत

बीजापुर-शनिवार को स्थानीय विधायक निवास बीजापुर में विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतियाउद्दे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुखमती माँझी, जनपद उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, ब्लॉक कांग्रेस , कमेटी के अध्यक्ष लच्छुराम मौर्य एवं सांसद प्रतिनिधि सीताराम माँझी की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व पार्षद माधव बघेल, संतोष सोनी, अवतार यादव, अर्जुन कड़ियाम, प्राणेश्वर यादव, पतिराम नेगी एवं ललित नेगी ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है।
पूर्व पार्षद माधव बघेल ने कहा कि “हम लोग किसी के बहकावे में आकार भाजपा प्रवेश किए थे मुझे कुछ दिन बाद एहसास हुआ कि कांग्रेस पार्टी मेरा घर है हम रास्ता भटक गए थे, कांग्रेस प्रवेश कर अब अच्छा लग रहा है आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के लिए मज़बूती के साथ काम करेंगे।” इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश जैन, पार्षद एवं महामंत्री सुखदेव नाग, जितेंद्र हेमला, कुटरु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेश मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव श्यामू गुप्ता, पार्षद सरोज शर्मा, पार्षद सरिता कश्यप, पार्षद सियाराम नेगी, पेरे पुलैया और नंदकिशोर गंधरला लोग बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।

Share This Article