हादसा कर भाग रहे चालक ने बाइक सवार युवकों को कुचला,,, गुस्साए लोगों का हंगामा,,,,

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हादसा कर भाग रहे चालक ने बाइक सवार युवकों को कुचला,,, गुस्साए लोगों का हंगामा,,,,

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ। चालक पहले ही कोई दुर्घटना कर भाग रहा था, उसी में उसने बाइक सवारों को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद मुआवजा और शराब दुकान हटाने का आश्वासन मिलने पर जाम खत्म किया।
जानकारी के मुताबिक, चांपा के वार्ड-1 निवासी किशन यादव (23) और पप्पू यादव (26) दोनों ट्रक चालक थे। दोनों बाइक पर कहीं जाने के लिए देर रात निकले थे। अभी वे नए बस स्टैंड के पास पहुंचे थे कि रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को एंबुलेंस से मोर्चरी में भिजवा दिया।

7 दिन में शराब दुकान हटाने का दिया आश्वासन हादसे की जानकारी मिलने पर लोग एकत्र हो गए और जाम लगा दिया। करीब 2 घंटे तक हंगामा चलता रहा। मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और बस स्टैंड के सामने स्थित शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर अड़े हुए थे। पुलिस के समझाने पर लोग नहीं माने तो मौके पर तहसीलदार को बुलाया गया। उन्होंने परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी। साथ ही 7 दिन में शराब दुकान हटवाने का आश्वासन दिया।
पहले से ही हादसा कर भाग रहा था ट्रक चालक बताया जा रहा है कि इसी ट्रक चालक ने एक और हादसा पहले किया था। हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लोगों ने उसका पीछा किया तो बचने के प्रयास में तेजी से भाग रहा था। इसी के चलते उसने बाइक सवार दोनों युवकों को चपेट में ले लिया और वहां से भी भाग निकला। इस बीच पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

युवकों पर थी उनके परिवार की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों ने बताया कि किशन यादव और पप्पू यादव दोनों के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। उन दोनों पर अपने परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। दोनों खुद भी ट्रक ड्राइवर थे। दोनों युवकों की मौत के बाद उनके परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

Share This Article