विपक्ष और पत्रकारों की आवाज दबाकर बस्तर को बेचने का प्रयास ,,,,, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विपक्ष और पत्रकारों की आवाज दबाकर बस्तर को बेचने का प्रयास ,,,,, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा

(संवाददाता सिरोज विश्वकर्मा)

बीजापुर, जिले के भोपालपट्टनम में नक्सली धमकी वाले नामजद पर्चे के विरोध में सांकेतिक धरने पर बैठे जिले के पत्रकारों को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन और नक्सलियों के बीच सांठगांठ है, इसलिए भ्रष्टाचार को छुपाने इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा है। चूंकि लंबे समय से जिले के पत्रकार भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे, जिस पर पर्दा डालने के लिए भ्रष्टाचारी प्रशासन और नक्सली एक हो गए हैं। विपक्ष और पत्रकार ही होते हैं जो सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाते हैं, इसलिये इनकी आवाज को दबाकर बस्तर को लूटने का षड्यंत्र किया जा रहा है।

महेश गागड़ा ने कहा कि कथित नक्सली पर्चा की सत्यता की जांच होनी चाहिए और नक्सलियों को इस पर स्पष्ट करना चाहिए आखिर सच्चाई क्या है, साथ ही पत्रकारों को भाजपा कांग्रेस में नहीं बांटना चाहिये। इस समय पूरे जिले में मनरेगा योजना का कार्य हो या तालाब निर्माण ऐसे अनेक कार्यों में भ्रष्टाचारी संलिप्त हैं। ऐसे लोगों पर नक्सली पर्चा जारी क्यों नहीं करते? जिला प्रशासन और सरकार नक्सलियों की मदद लेकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

गागड़ा ने कहा कि जब तक इस नामजद पर्चे की सत्यता सबके सामने नहीं आ जाती तब तक भारतीय जनता पार्टी पत्रकारों के साथ खड़ी है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला महामंत्री सत्येंद्र सिंह ठाकुर, जिला मंत्री हरीश निषाद, मंडल अध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, फूलचंद गागड़ा, माया झाड़ी, संगीता इरपा, छोटू पुजारी, गोविंद कमरे व अन्य बड़ी संख्या पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article