नक्सलियों ने की किराना दुकान संचालक की हत्या

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सलियों ने की किराना दुकान संचालक की हत्या

(संवाददाता सिरोज विश्वकर्मा)

बीजापुर। बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के गांव केतूलनार में नक्सलियों ने सोमवार की रात एक किराना दुकान चलाने वाले ग्रामीण की हत्या कर दी। किराना दुकान संचालक जगत सोरी (32) रात में घर पर सो रहा था। उसी समय नक्सली आ धमके और उसे ले जाने लगे, जिसका परिवार के लोगों ने विरोध किया। धारदार हथियारों से लैस नक्सलियों ने जबरिया उसे घर से कुछ दूरी पर ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

ग्राम केतूलनार से परिवार के लोग और ग्रामीणों ने कुटरू थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इस घटना की पुष्टि एएसपी पंकज शुक्ला व कुटरू के एसडीओपी अभिनव उपाध्यक्ष ने की है। कुटरू एसडीओपी अभिनव उपाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना थाने में आई है। दुकान संचालक की हत्या किस कारण हुई है इसका खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस ने घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन अभी तक नक्सलियों ने किस कारण से हत्या की यह पता नहीं चल सका है। कुछ दिन पहले नक्सलियों ने एक विक्षिप्त की घर से ले जाकर पुलिस मुखबिर के शक में हत्या कर दी थी।

Share This Article