कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले दिन तीन दर्जन पात्रों ने ली बूस्टर डोज़ की खुराक

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाली,शशमोहन कोशला-कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले दिन तीन दर्जन पात्रों ने ली बूस्टर डोज़ की खुराक.. बूस्टर डोज़ के बाद सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य संबंधी ये हैं शर्तें.
देशभर में कोरोना के तीसरे लहर ने दस्तक दे दी है. इस थर्ड वेव में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के साथ पुराना वैरिएंट भी बड़े पैमाने पर आमलोगों को संक्रमित कर रहा है ऐसे में सरकार ने हेल्थवर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर्स, कोमोर्बीडीटी व सीनियर सिटीजन्स को तीसरे लहर के बीच अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आज से बूस्टर (तीसरी) खुराक देने की शुरुआत की है. स्वास्थ्य महकमे का प्रयास है कि अधिकतम नौ माह अथवा 39 हफ्ते पूर्व शुरुआती दोनों टीके ले चुके सभी लोगो को फौरन तीसरी खुराक दी जाए.कटघोरा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रिकॉशन डोज लेने के लिए सीनियर सिटीजन्स में खासा उत्साह नजर आया. जानकारी के मुताबिक पहले ही दिन शाम 4 बजे तक कुल 32 लोगो को तीसरी खुराक दी गई. इनमे 17 हेल्थ वर्कर्स, 01 फ्रंटलाइनर व शेष 14 सीनियर सिटीजन शामिल है. खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा सीएचसी में वैक्सिनेशन कराने वालों में 1077 लोग इस बूस्टर डोज के लिए पात्र हो चुके है. इन सभी के टीकाकरण को 39 हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत चुका है.
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह भी बताया गया कि ऐसे पात्र लोग यदि टीकाकरण के बाद अगर कोरोना से संक्रमित हुए है तो उन्हें तीसरा वैक्सीन दो महीने बाद दिया जाएगा. हालांकि इस बूस्टर डोज को लेकर भी कई सवाल भी हैं.

Share This Article