भगवा ध्वज को लेकर निकली 2 किमी लंबी शोभा यात्रा,,, इलाका जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा कवर्धा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भगवा ध्वज को लेकर निकली 2 किमी लंबी शोभा यात्रा,,, इलाका जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा कवर्धा

कवर्धा में शुक्रवार को 108 फीट ऊंचे खंभे पर धर्म ध्वजा फहराई गई। कवर्धा में हुई हिंसा के करीब 2 महीने बाद यह धर्म ध्वजा वहीं फहराई गई जहां से झंडा उतारने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।भगवा ध्वज को लेकर निकली 2 किमी लंबी शोभा यात्राइससे पहले शहर में भगवा ध्वज लिए करीब 2 किमी लंबी शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा इलाका जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा। शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे दंडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अब वातावरण बदल रहा है।

शोभा यात्रा में आचार्य, सहित 13 अखाड़ों के महा मंडलेश्वर व श्री महंत भी पहुंचे हुए हैं।शुक्रवार को तय समय पर राम जानकी मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में हिंदू धर्मावलंबी शामिल हुए। शोभा यात्रा राजमहल चौक होते हुए वीर स्तंभ चौक और वहां से लोहारा नाका चौक पहुंची।बहुसंख्यक आबादी को प्रताड़ित किया जा रहादंडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि एक वर्ग विशेष को बढ़ावा दिया जा रहा है। बहुसंख्यक आबादी को प्रताड़ित किया जा रहा है। एक दिन में कोई चीज विस्फोट नहीं करती। धीरे-धीरे जब बढ़ता है तो विस्फोट होता है। यह घटना इसी का परिणाम है।दोषियों को बचाया, निर्दोष को जेल में डाला है।स्वामी अविमुक्तेश्वारनंद ने कहा कि घटना के बाद दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन उन्हें बचाया गया और निर्दोषों को जेल में डाला गया। उन्होंने कहा कि अंधा कानून का राज होने के कारण वह बाहर हैं। सुखचैन यादव आज भी जेल में है। जबकि, वीडियो साफ कह रहा है कि उसने रक्षा के लिए प्रयास किया। उसे सम्मानित किया जाना चाहिए, पर अंधा कानून का राज होने के कारण वह बाहर हैं। सुखचैन यादव आज भी जेल में है। जबकि, वीडियो साफ कह रहा है कि उसने रक्षा के लिए प्रयास किया। उसे सम्मानित किया जाना चाहिए, पर उसे जेल में डाला गया है ।

Share This Article