लूटपाट करने वाले आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
रतनपुर से हरीश माड़वा के साथ कीर्ति सोनी, संवाददाता की ख़ास रिपोर्ट-रतनपुर और सकरी थाना क्षेत्रों में हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए आरोपी पहले भी अन्य अपराधों में जेल की हवा खा चुके हैं तथा आदतन अपराधी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 04 नवम्बर दीपावली की रात करीबन 02:00 बजे बिलासपुर से अपने ग्राम उमरमरा (कोटा) जा रहे, मुकेश राज रूपेश
कुमार गोंड को भैंसाझार के पास वाहन कार क्र. CG 10 AY 0992 में सवार 04 अज्ञात युवकों द्वारा तलवार/चाकू दिखलाकर मारपीट कर नगदी रकम 8000रू. मोबाईल तथा अन्य सामान लूट लिये थे।
पीड़ित मुकेश राज की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में धारा- 394,506,34 भादवि/25आर्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। साथ ही 04 नवंबर को ही सकरी थाना क्षेत्र में भी कार सवार अज्ञात युवकों द्वारा पिकअप वाहन
को रोक कर नगदी रकम एवं मोबाईल की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था।
लूटपाट की घटनाओं को पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक झा द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी रतनपुर- हरविंदर सिंह द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए
आज सतीष साहू उर्फ महाकाल पिता- भुवन लाल साहू उम्र 42 वर्ष निवासी-ड्रीमसिटी कॉलोनी ई 15 खमतराई रोड, बिलासपुर, आकाश सूर्यवंशी उर्फ अक्का पिता- राजेन्द्र सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी प्रभात चौंक, चिंगराजपारा बिलासपुर, जागेश्वर उर्फ गोलू श्रीवास पिता- संतोष श्रीवास उम्र 21 वर्ष निवासी संजय नगर, सांई मंदिर के पास चॉटीडीह बिलासपुर और गणेश धुर्वे पिता- गेंदराम धुर्वे उम्र 21 वर्ष निवासी वृहस्पती चौंक चॉटीडीह बिलासपुर को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी हरविंदर सिंह एवं उनकी टीम ने सफलता पाई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से थाना रतनपुर एवं थाना सकरी क्षेत्र के अपराध में प्रयुक्त कार, 02 नग धारदार तलवार चाकू , नगदी रकम, मोबाईल , घड़ी , कपड़ा एवं कागजात जिसकी कुल कीमत 06 लाख 50 हजार रू आंकी गई है जिसे जप्त कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। में गिरफ्तार आरोपियों आकाश सूर्यवंशी पिता राजेन्द्र सूर्यवंशी थाना सरकंडा का आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले भी चोरी व मारपीट के कई मामले सरकंडा थाना में दर्ज है।












