पाली नोनबिर्रा में मेगा स्वास्थ्य शिविर 5 अक्टूबर को:-ढाई हजार से अधिक लोगों के ईलाज़ का लक्ष्य

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाली,शशिमोहन कोशला– नोनबिर्रा में मेगा स्वास्थ्य शिविर 5 अक्टूबर को:-ढाई हजार से अधिक लोगों के ईलाज़ का लक्ष्य
कलेक्टर रानू साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विकासखण्ड पाली के नोनबिर्रा में मेगा स्वास्थ्य शिविर 5 अक्टूबर को लगेगा. इस शिविर मे नोनबिर्रा सहित आसपास के गांवो के ढाई हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण और ईलाज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. शिविर के लिए सभी तैयारियां जारी हैं। नोनबिर्रा के हाईस्कूल परिसर में आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच रायपुर के बडे अस्पतालों सहित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जाएगी. सभी प्रकार की जांच निःशुल्क होगी. मरीजों को शिविर में दवाईयां भी निःशुल्क मिलेंगी.कलेक्टर श्रीमती साहू ने पाली विकासखण्ड सहित जिले के सभी निवासियों से इस स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील भी की है.

सीएमएचओ डॉ. बी. बी. बोडे ने बताया कि जिले के दूरस्थ इलाकों में लोगों की स्वास्थ्य जांच और बीमारियों की जांच और ईलाज के लिए नोनबिर्रा में आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां पूरी की जा रही है। स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं, महिला-पुरूष तथा वयोवृद्ध और दिव्यांगजनों के लिए अलग से पंजीयन कराने तथा दवा वितरण की व्यवस्था की गई है। ग्राम नोनबिर्रा में यह शिविर 5 अक्टूबर को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक हाईस्कूल परिसर में आयोजित होगा। डॉ. बोडे ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में हृदय, नेत्र, नाक, कान, गला, कैंसर सहित बीपी, शुगर, सर्जरी, लकवा आदि कई दूसरी बीमारियों की भी जांच की जाएगी। इस स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के जांच उपरांत उन्हें निःशुल्क दवा का नोनबिर्रा के स्वास्थ्य शिविर में वितरण भी किया जाएगा.

Share This Article