बस में सवार CRPF जवान के सर्विस रायफल का ट्रिगर दबा.. सिर में लगी गोली … जवान की मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

छत्तीसगढ़ : एक्सीडेंटल फायरिंग… बस में सवार CRPF जवान के सर्विस रायफल का ट्रिगर दबा.. सिर में लगी गोली … जवान की मौत

(सिरोज विश्वकर्मा)

बीजापुर। जिले के उसूर से सीआरपीएफ 229 बटालियन के जवान कुशवाहा ट्रेवल्स की बस में सवार होकर बीजापुर आ रहे थे। इसी दौरान उनमें से एक जवान त्रिलोक सिंह की सर्विस राइफल का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। घटना में गोली जवान के सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें आवापल्ली अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान जवान त्रिलोक सिंह की मौत हो गई। वहीं उसूर के बीएमओ ने एक्सीडेंटल फायरिंग में जवान की मौत होने की पुष्टि की है।धर, बस में एक्सीडेंटल फायरिंग की घटना में हेड कांस्टेबल राजेन्द्र भी घायल हो गए हैं। वे त्रिलोक सिंह के पास ही बैठे थे। उन्हें भी मामूली चोटें आई हैं। वो भी त्रिलोक सिंह के साथ छुट्टी पर जा रहे थे। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

Share This Article