बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर से हुई फायरिंग.. गोली लगने से युवक की मौत…

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर से हुई फायरिंग.. गोली लगने से युवक की मौत…

संवाददाता राजेश देवांगन

भिलाई वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक को अपने जन्मदिन पर लाइसेंसी बंदूक निकालना भारी पड़ गया। जश्न के दौरान गलती से बंदूक का ट्रिगर गया, जिससे युवक की मौत हो गई। घटना जवाहर नगर इलाके की है। बर्थ डे पार्टी के जश्न में गोली चलने से एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ 18वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा था। इस दौरान घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई। घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक, भिलाई के जवाहर नगर निवासी रोहन सिंह राजपूत पुत्र संजय सिंह ने इसी साल 12वीं पास की थी। वह रविवार को दोस्तों के साथ अपना 18वां जन्मदिन मना रहा था। घर के बाहर पार्टी का माहौल था। इतने में पार्टी में गोली चलने की आवाज आई। सभी दौड़ कर मौके पर पहुंचे तो देखा रोहन की जांघ में गोली लगी है और वह लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा है।मृतक युवक का नाम रोहण सिंह राजपूत पिता संजय सिंह बताया गया है। संजय सिंह जबलपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। रोहन उनका इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। रोहण का कल बर्थडे था। वह अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ घर के बाहर बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था। तभी घर में रखे लाइसेंसी बंदूक को निकाला। वह घर के बाहर बंदूक लेकर खड़ा था. तभी उससे ट्रिगर दब गई और खुद के कमर के पास गोली लग गई। वह लहुलूहान हो चुका था।घटना देर रात करीब 10 या 11 बजे की है। हमें जब इसकी जानकारी मिली तो टीम मौके पर पहुंची थी, तब तक रोहन के परिजन उसे रायपुर के लिए ले जा चुके थे। तभी रास्ते में रोहण की मौत हो गई।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।वैशाली नगर थाना प्रभारी गोपाल वैश्य ने यह भी बताया कि, फिलहाल घर में कोई नहीं है। जांच जारी है।आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। वहीं घटना के संबंध में रोहण के दोस्तों से भी बात की जा रही है।

Share This Article