संयुक्त संचालक ने पदोन्नति मामले में लिया संज्ञान

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ पंजीयन क्रमांक-122200006773

के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओपी बघेल के निर्देशन एवं संभाग अध्यक्ष बसंत जायसवाल व जिलाध्यक्ष बिलासपुर अरुण जायसवाल के नेतृत्व में एलबी संवर्ग के शिक्षकों का पदोन्नति में समान अवसर की मांग को लेकर संयुक्त संचालकशिक्षा संभाग बिलासपुर को 3 नवंबर का ज्ञापन सौंपा था। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लिया। उन्होने एलबी संवर्ग के शिक्षकों के पदोन्नति के संबंध में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सघ के ज्ञापन का उल्लेख करते हुये एलबी संवर्ग शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवाकाल की गणना करते हुए पदोन्नति दिए जाने हेतु मार्गदर्शन मांगा है। एलबी संवर्ग शिक्षकों के पदोन्नति संबंधित संघ के ज्ञापन को संयुक्त
संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा त्वरित संज्ञान मे लिए जाने पर मनोज मिस्त्री प्रांतीय महामंत्री, श्यामाचरण डडसेना प्रांतीय संगठन सचिव, बलराम जोगी जिला प्रवक्ता, त्रिलोचन सिंह ध्रुव जिला उपाध्यक्ष, नित्यानंद यादव
जिला अध्यक्ष कोरबा, मोहन कुमार लहरी जिला अध्यक्ष मुंगेली ,विकास सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा, नारायण देवांगन जिलाध्यक्ष सक्ति, सुरेंद्र डहरिया ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी, भरत यादव ब्लॉक अध्यक्ष कोटा, जितेंद्र सिदार ब्लॉक अध्यक्ष मालखरौदा, जय कृष्ण राठिया ब्लॉक अध्यक्ष करतला, हरप्रसाद भारद्वाज जिला सचिव बिलासपुर, रोहित खुंटे जिला प्रवक्ता बिलासपुर, संतोष साहू विखं उपाध्यक्ष मस्तूरी, रामसागर कश्यप, डिशपाल सिंह, सतीश महिलांगे, प्रेमलाल राय, लीलाधर पाठक आदि ने खुशी जाहिर की है।

Share This Article