चोर चोरी में असफल हुआ तो बुजुर्ग चौकीदार पर पटका पत्थर, चौकीदार गंभीर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। चोरी के लिए किराना दुकान पहुँचा युवक जब दुकान में लगे ताले को नहीं खोल पाया तो उसने वहां सो रहे चौकीदार के सिर पर पत्थर से वार कर उसे घायल कर दिया। अगले दिन सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो चौकीदार घायल हालत में मिला। फिर घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मल्हार वार्ड नंबर 4 निवासी सुखनंदर श्रीवास की मल्हार स्थित बुधवारी बाजार के पास किराने की दुकान है। दुकान के बगल में ही चौकीदार के रहने के लिए कमरा बना है। पिछले 3 साल से यहां सिल्लू भैना नाम का युवक चौकीदारी कर रहा है। 9 नवंबर की रात सिल्लू भैना अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान करीब 11.56 बजे एक युवक चोरी करने पहुंचा।

चौकीदार के सिर, मुंह और आंखों पर आई हैं चोटें
चोरी के लिए पहुंचे युवक ने पहले दुकान में लगे तालों को खोलने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद वो चौकीदार के कमरे में पहुंचा। इसके बाद उसने पत्थर उठाकर सो रहे चौकीदार के सिर पर पटक दिया। इसके बाद चोर वहां से भाग निकला। चौकीदार के सिर, चेहरे और दोनों आंखों में चोट आई हैं। 10 नवंबर की सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। दुकान में 8 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। दुकान के मालिक ने मस्तुरी थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है।

Share This Article