
हाथियों ने मचाया उत्पात,,,गांव में धावा बोला,,,,ग्रामीणों में डर का माहौल
पंकज भरद्वाज:-कोरबा। जिले के पसान रेंज में हाथियों के उत्पात से लोग परेशान हैं. यहां पर हथियों ने डेरा डाले हुए हैं. पिछली रात 11 बजे के आसपास हाथियों के कारण यहां के लोग काफी परेशान हैं. कई बार लोगों को पेड़ पर चढ़कर रात बिताना पड़ रहा है.हाथियों की दहशत के कारण दर्रीपारा के लोग अपने मकानों से बाहर निकल आए हैं. उन्होंने मसाल और कई सामान के साथ हाथियों को गांव से खदेड़ा. इसके बाद तीनों हाथी गढ़िया राजमहल के पास बाड़ी में जाकर बैठ गए.इस दौरान एक बालिका बुरी तरह डर गई. उसने पेड़ पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई. हाथियों को मौके से खदेड़ने के लिए वन विभाग के द्वारा किसी तरह के प्रयास नहीं किया जा रहा है. लोगों में काफी नाराजगी है

