घर के सामने कचरा फेंकने के मामूली विवाद पर साली ने जीजा पर फेंका गर्म पानी, जुर्म दर्ज

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। घर के सामने कचरा फेंकने के मामूली विवाद के बाद शालिनी अपने जीजा पर कचरा फेंकने की बात कहते हुए गर्म पानी उड़ेल दिया झुलसे जीजा ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नजरलालपारा निवासी दिलहरण यादव (54 वर्ष) ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के बिलासपुर डीवीजन में कार्यालय सहायक हैं। वे रविवार की सुबह आठ बजे अपने घर के सामने नाली की सफाई कर रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली उनकी साली सावित्री यादव आई। सावित्री ने अपने जीजा पर घर के सामने कचरा फेंकने का आरोप लगाते हुए विवाद करना शुरू कर दिया। मना करने पर सावित्री गाली-गलौज करते हुए अपने घर की तरफ चली गई। सावित्री अपने घर से गर्म पानी लाकर अपने जीजा के ऊपर फेंक दिया। गर्म पानी से झुलसे दिलहरण ने घटना की जानकारी अपनी पत्नी रामायण बाई को दी। इसके बाद अस्पताल जाकर उपचार कराया। पीड़ित ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Share This Article