सिमगा, गणेशपुर का एक अनोखा मामला… जिंदा बैल को मारकर,बेच रहे थे,
तभी….

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमगा– ग्राम पंचायत गणेशपुर में तीन लोगों द्वारा बैल की हत्या कर उस बैल के मांस को बेचने के लिए छोटे-छोटे टुकड़े कर रहे थे.तभी पुलिस पहुंच गई और ये लोग पुलिस को देखकर भागने लगे.पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर इन्हे धर दबोचा गया.
थाना निरीक्षक नरेश चौहान ने बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली के बंधवा तालाब के पास तीन लोग आशीष मसीह, सकिन और जेम्स मसीह द्वारा बैल की निर्दयता पूर्वक हत्या कर उसे बेचने की फिराक में हैं.सूचना मिलते ही थाना सिमगा की टीम मौक़े पर पहुंची, जहां पुलिस आते देख ये तीनों भाग पड़े पर सिमगा पुलिस द्वारा घेरा बन्दी कर इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया.
इन्हे कृषि पशु की क्रूरता पूर्वक हत्या करने और उसकी बिक्री करना भारतीय दण्ड संहिता 1807 की धारा 429,छत्तीसगढ़ कृषि कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5,10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, तत्पश्चात इन तीनों को जेल भेज दिया गया.

Share This Article