छग में कोरोना के 403 नए मरीज मिले जबकि  1की  मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

छग में कोरोना के 403 नए मरीज मिले जबकि  1की  मौत

रायपुर-प्रदेश में आज कोरोना की रफ्तार थम गई है. अलग अलग जिलों मिल रहे मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है. प्रदेश में सोमवार को 403 नए मरीजों की पहचान की गई है. सबसे ज्यादा बीजापुर जिले में 58 मरीज सामने आए हैं. वहीं दूसरी ओर 1 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 352 मरीज ठीक हुए हैआज 403 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 94 हजार 480 संक्रमित हो गई है. अब तक 9 लाख 75 हजार 077 मरीज स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 13 हजार 439 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है. नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 5 हजार 964 हो गई है. प्रदेश में आज कुल 36 हजार 776 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ.

Share This Article