छग में मंगलवार को कोरोना के 383 नए मरीज….एक मरीज की मौत…
मनोज शुक्ला-रायपुर। प्रदेश में मंगलवार को विभिन्न जिलों से 383 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 676 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 9 लाख 74 हजार 725 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 5 हजार 914 है। मंगलवार को, को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 1 मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में 29 जून को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 33 हजार 547 है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को मिले 383 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 26, राजनांदगांव से 4, बालोद से 6, बेमेतरा से 3, कबीरधाम से 0, रायपुर से 19, धमतरी से 14, बलौदाबाजार से 12, महासमुन्द से 3, गरियाबंद से 7, बिलासपुर से 4, रायगढ़ से 8, कोरबा से 17, जांजगीर-चांपा से 28, मुंगेली से 9, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 4, सरगुजा से 13, कोरिया से 6, सूरजपुर से 12, बलरामपुर से 14, जशपुर से 24, बस्तर से 17, कोण्डागांव से 8, दंतेवाड़ा से 19, सुकमा से 54, कांकेर से 13, नारायणपुर से 5, बीजापुर से 34 और अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल हैं।
—


