ब्रेकिंग न्यूज़=एक करोड़ 76 लाख की चाँदी बरामद…दो आरोपी गिरफ़्तार,

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़=एक करोड़ 76 लाख की चाँदी बरामद…दो गिरफ़्तार

अजय देवांगन। महासमुंद जिले की सिघोडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वाहन चेकिंग के दौरान 235 किलो चांदी की ईंट जब्त की है. इसके साथ दो व्यक्ति को पकड़ा है. जब्त चांदी की कीमत एक करोड़ 76.05 लाख रुपए आंकी गई है. दोनों व्यक्तियों को वाहन चेकिग के दौरान एन एच 53 पर रेहटीखोल के पास पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि दोनों ओड़िशा से भारी मात्रा में चांदी लेकर आगरा उत्तर प्रदेश जा रहे थे. पकड़े गए आरोपी का नाम गौरव शल्या (22) व संजय खान (41) है. दोनों आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले है. जांच में इन व्यक्तियों के पास इतने भारी मात्रा में चांदी के ईंट व आभूषण के कोई दस्तावेज नहीं थे. पुलिस ने इनसे 1 करोड़ 70 लाख 45 हजार के चांदी के ईंट, 5 लाख 60 हजार रुपए के चांदी के आभूषण, 5 लाख 78 हजार 900 रुपए नकद एवं कार को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी है. पुलिस ने अपराधी से पूछताछ कर रही है

Share This Article