सिंगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कार से 37 लाख रुपए बरामद, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफतार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

कार से 37 लाख रुपए बरामद, पुलिस ने दो संदिग्ध को पकड़ा…

अजय देवांगन,महासमुंद- जिले के सिघोड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है चेक पोस्ट रेहटीखोन में चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी सियाज कार क्रमांक MH 09 ET 8986 को रोककर पूछताछ की गई वाहन चालक के गोलमोल जवाब से पुलिस ने दस्तावेज की जांच की। इसके बाद कार की तलाशी के दौरान पुलिस को सीट के पीछे बने चेंबर में रखे हुए रुपए का बंडल मिला। पुलिस ने बताया कि कार से कुल 37 लाख 28 हजार 900 रुपए नगद बरामद हुआ। सिंघोड़ा पुलिस ने कार में सवार पीताम्बर शिवाजी माने और अविनाश सिंगारे को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा से आ रहे थे फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share This Article