नगर परिषद दीपका के दफ्तर में अध्यक्ष पति और नेता प्रतिपक्ष में जमकर मारपीट,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर परिषद दीपका के दफ्तर में अध्यक्ष पति और नेता प्रतिपक्ष में जमकर मारपीट, अंधेर नगरी चौपट राजा

पंकज भरद्वाज-कोरबा के दीपिका नगर पालिका में आज जमकर बवाल हुआ। टेंडर को लेकर बवाल इतना बढ़ा कि फिर कुर्सी तोड़ा-तोड़ी से लेकर मार धाड़ शुरू हो गयी। करीब एक घंटे तक गाली-गलौज और मारपीट चलने के बाद आखिरकार मामला पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ। पूरा मामला 15 करोड़ के टेंडर का है।दरअसल दीपिका नगर पालिका परिषद में एक टेंडर बंटवारे को लेकर दो गुटों में खींचतान चल रही थी। एक गुट नगर पालिका अध्यक्ष के पति का था, तो दूसरा नेता प्रतिपक्ष का, दोनों गुट के लोग आज नगर पालिका आये हुए थे, जहां टेंडर को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष के पति और नेता प्रतिपक्ष के बीच टेंडर को लेकर विवाद शुरू हो गया। दरअसल दीपिका नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कांग्रेस की है, जबकि नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव भाजपा के महामंत्री भी हैं।बातचीत के बाद विवाद इतना बढ़ा कि नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पति जगदीश सिंह में हाथापायी शुरू हो गयी। देखते ही देखते पूरा नगर पालिका परिषद युद्ध का मैदान बन गया। गुस्से में समर्थकों ने रखी कुर्सियां तोड़ दी, हालांकि मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह विवाद शांत कराया और फिर दोनों गुट के लोग थाने पहुंचे। नगर पालिका के अलग-अलग कार्यों के लिए करीब 15 करोड़ रुपए के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसी के लिए शुक्रवार को फॉर्म लेने की अंतिम तारीख थी।

Share This Article