टास्क फोर्स राज्य योजना आयोग की जनजातीय विकास, वन और वन्यजीव प्रबंधन, लघु वनोपज प्रबंधन क्षेत्रों के विकास पर गठित टास्क फोर्स की आज पहली बैठक संपन्न

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टास्क फोर्स राज्य योजना आयोग की जनजातीय विकास, वन और वन्यजीव प्रबंधन, लघु वनोपज प्रबंधन क्षेत्रों के विकास पर गठित टास्क फोर्स की आज पहली बैठक संपन्न

रायपुर। आज राज्य योजना आयोग की बैठक मुख्यमंत्री के सलाहकार और कार्यदल के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने की. ने सदस्यों को टास्क फोर्स के कार्रवाई बिंदुओं जैसे जनजातियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण और रोजगार की वर्तमान चुनौतियों, उनके प्रभावी समाधानों, कौशल विकास, आजीविका संभावनाओं, वन व वनोपज से जुड़े मुद्दों, पेसा के प्रभावी क्रियान्वयन आदि से सदस्यों को अवगत कराया. उन्होंने टास्कफोर्स से संबंधित क्षेत्रों में विकास के लिए प्रभावी और क्रियान्वयन योग्य व्यवहारिक कार्ययोजना प्रस्तुत करने का सुझाव दिया.मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति में टास्क फोर्स का सुझाव महत्वपूर्ण होगा. इससे विभागों को सहायता मिलेगी. उन्होंने टास्क फोर्स को पिछड़े क्षेत्रों जैसे आदिवासी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता, वनों के विकास, वन्यजीव संरक्षण आदि पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया.आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने टास्क फोर्स के सदस्यों को आयोग की अपेक्षाओं से अवगत कराया. अपेक्षा की कि टास्क फोर्स द्वारा गहन विचार-विमर्ष उपरांत मुख्यमंत्री की मंशा अनुरुप व्यवहारिक अनुषंसाएं, जिनका क्रियान्वयन शीघ्र किया जा सके. उन्होंने विषय से संबंधित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी टास्क फोर्स में जोड़ने का सुझाव दिया. इसके अलावा इस व्यापक विषय में छोटे-छोटे विषयवार कार्यसमूहों के गठन का सुझाव दिया.इस बैठक में मुख्यमंत्री के अन्य सलाहकार प्रदीप शर्मा, रुचिर गर्ग, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह, आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमणियम, सदस्य सचिव अनुप कुमार श्रीवास्तव, विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. टास्क फोर्स में शामिल क्षेत्र के विषय-विषेषज्ञ सदस्यों प्रो. वर्जिनस ख़ाख़ा, गंगाराम पैकरा, डॉ. वेंटेकेश तगट, श्याम पोलाबर्तिनी, डॉ. आर. बालसुब्रमण्यम, डॉ. निस्तर कुजूर, सुशील चौधरी, लालजी सिंह, इतवारी बैगा ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भागीदारी की.बता दें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग ने राज्य के विकास से जुड़े 14 विषयों पर टास्क फोर्सेस का गठन किया है. जिनमें कृषि, षिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. आदिवासी जनसंख्या, वन संसाधन के अनुपात को देखते हुए एक टास्क फोर्स जनजातीय विकास, वन वन्यजीव प्रबंधन, लघुवनोपज पर भी गठित किया गया है. इसमें इस क्षेत्र से संबंधित देश और प्रदेश से विशेषज्ञों को शामिल किया गया है. आवश्यकतानुसार टास्क फोर्स में अन्य विषय-विषेषज्ञों को भी जोड़ा जा सकेगा.

Share This Article