प्रदेश में 2 करोड़ से भी अधिक पौधों का होगा वितरण, स्वच्छ ऑक्सीजन की नही होगी कमी, मंत्री मोहम्मद अकबर

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग में 2 करोड़ से भी अधिक पौधों का होगा वितरण, स्वच्छ ऑक्सीजन की नही होगी कमी ,मंत्री मोहम्मद अकबर

मनोज शुक्ला,रायपुर,वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वन विभाग चालू वर्ष में 25 जून से घर पहुंच पौध वितरण की शुरुआत करेगा। राज्य में विभाग की ओर से इस वर्ष 2 करोड़ 27 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वर्तमान में समस्त 275 विभागीय नर्सरियों में 284 प्रजातियों के 3 करोड़ 89 लाख पौधे उपलब्ध हैं। राज्य में पौध वितरण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ और प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी की ओर से सभी वन मंडलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से वर्ष 2021 में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 करोड़ 27 लाख 34 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा। इनमें हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत 67 लाख 36 हजार 598 पौधे, मनरेगा योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 53 लाख 16 हजार 302 पौधे, पौधा प्रदाय योजना अंतर्गत 81 हजार 100 पौधे तथा अन्य योजना के अंतर्गत 6 लाख पौधों का वितरण शामिल है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वन मंडल बिलासपुर में 2 लाख, मरवाही में 8 लाख 20 हजार, कोरबा में 3 लाख 25 हजार, कटघोरा में 1 लाख 50 हजार और रायगढ़ में 12 लाख पौधों का वितरण किया जाएगा। वन मंडलवार धरमजयगढ़ में 5 लाख, जांजगीर-चांपा में 5 लाख, मुंगेली में 5 लाख और अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर में 6 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। वन दुर्ग में 4 लाख 3 हजार, बालोद में 1 लाख 40 हजार, राजनांदगांव में 10 लाख 70 हजार, खैरागढ़ में 5 लाख 14 हजार 893 और कवर्धा वन मंडल में 8 लाख 90 हजार 80 पौधों का वितरण किया जाएगा। इसी तरह वन बस्तर में 12 लाख 5 हजार, अनु एवं वि. जगदलपुर में 3 लाख, दंतेवाड़ा में 3 लाख 40 हजार 86, सुकमा में 11 लाख 70 हजार और बीजापुर वन मंडल में 6 लाख 99 हजार 760 पौधों का वितरण किया जाएगा। वन मंडल कांकेर में 5 लाख 35 हजार 890, केशकाल में 3 लाख 94 हजार 264, कोण्डागांव में 4 लाख 13 हजार 574, नारायणपुर में 40 हजार, पूर्व भानुप्रतापपुर में 3 लाख 21 हजार 370 और पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल में 4 लाख 35 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा। वन मंडल रायपुर में 10 लाख 94 हजार 755, बलौदाबाजार में 1 लाख 50 हजार, महासमुंद में 15 लाख 75 हजार, गरियाबंद में 6 लाख, अनु. एवं वि. में 2 लाख और धमतरी वन मंडल में 6 लाख 2 हजार 597 पौधों का वितरण किया जाएगा। इसी तरह वन मंडल सरगुजा में 8 लाख पौधों का वितरण किया जाएगा। सूरजपुर वन मंडल में 7 लाख 64 हजार 970, बलरामपुर में 16 लाख 54 हजार, कोरिया में 5 लाख 34 हजार 761, मनेन्द्रगढ़ में 6 लाख 40 हजार और जशपुर वन मंडल में 4 लाख 50 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा।

Share This Article