प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट:  तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश, बिजली गिरने की संभावना

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट:  तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश, बिजली गिरने की संभावना

मनोज शुक्ला रायपुर,, प्रदेश के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस बीच शाम को स्थानीय सिस्टम से बने बादलों के साथ हल्की बरसात भी हुई। वहीं 12 जिलों में आंधी आने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र से बताया गया कि प्रदेश के पेंड्रा रोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलोदा बाजार, महासमुंद, बालोद, धमतरी, बस्तर तथा इससे लगे जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। इससे पहले मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया था, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किमी तक विस्तारित है। वहीं से एक द्रोणिका विदर्भ तक 1.5 किमी से 2.1 किमी के बीच मध्य मध्यप्रदेश होते हुए स्थित है। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश औरआस-पास 0.9 किमी ऊपर एक और चक्रीय चक्रवाती घेरा है। वहीं से निकली एक द्रोणिका विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक मौजूद है। इसकी वजह से रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। 43 डिग्री तक पहुंच गया अधिकतम तापमान आज दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। इसे सामान्य ही माना जा रहा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस आंका गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां पर पारे का मिजाज कुछ ठंडा था प्रदेश के सुदूर उत्तर और दक्षिण छोर के शहरों में पारे का मिजाज कुछ ठंडा रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। वहीं पेण्ड्रा रोड में यह 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जगदलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

Share This Article