कांग्रेस सेवा दल ने जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन और टीफीन और मास्क वितरण
कमल दुसेजा,बिलासपुर /अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई जी के आदेशानुसार ,छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल के प्रभारी श्री प्रताप नारायण मिश्र जी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण ताम्रकार जी, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती मंजुलता आनंद जी, यंग ब्रिगेड प्रदेश संयोजक श्री विलियम बंसोड़े जी के निर्देशानुसार एवं बिलासपुर जिलाध्यक्ष श्री ए. एस. कुरैशी जी की अनुमति से कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों को सुखा राशन वितरण किया गया ,कोविड साथियों को टीफीन सेवा दिया गया एवं आमजनों को मास्क वितरण करते हुए, मास्क ना लगाने के नुकसान व मास्क लगाने के फायदे और टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया,हे तथा सुखे राशन जिसमे चावल आटा तेल प्याज आलु मिर्च मसाले सर्फ साबुन का वितरण किया गया कांग्रेस सेवादल की जिला महासचिव संध्या सूर्यवंशी राव ने कहा सेवादल समय-समय पर तन मन धन से लगातार सहयोग प्रदान कर रहे है आगे भी हमारा प्रयास जारी रहेगा बिलासपुर शहरी क्षेत्र में किसी को राशन टिफिन या ओर किसी चीज की आवश्यकता हो तो मुझ से संपर्क कर सकते हैं मो 8839853318 आज के कार्यक्रम में उपस्थित सोशल मीडिया प्रभारी कमल दुसेजा यंग ब्रिगेड महासचिव मनीषा श्रीवास जिला सचिव संजय ठाकुर जिला महासचिव भजन सिंह गांधी जिला महासचिव संजय सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे


