छग में कोरोना मरीजों में आई गिरावट: 24 घंटे में मिले 9 हजार 717 केस, 199 लोगों की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग में कोरोना मरीजों में आई गिरावट: 24 घंटे में मिले 9 हजार 717 केस, 199 लोगों की मौत

मनोज शुक्ला,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस बेलगाम हो चुका है. कोरोना के आंकड़ों को देखकर लोग डरने लगे हैं. क्योंकि किसी को नहीं पता है कि वो कब संक्रमित हो जाएंगे. प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तबाही मचा रही है. ये रफ्तार ऐसे ही चलती रही, स्थिति भयावह हो जाएगी. छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है. प्रदेश में मंगलवार को 9 हजार 717 केस सामने आए हैं. जबकि 199 लोगों की कोरोना से मौत हुई ह छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर के बीच राहत भरी खबर ये है कि 12 हजार 440 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 7 लाख 40 हजार 283 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 10 हजार 941 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 21 हजार 836 है. जबकि आज 63 हजार 811 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.

आज दुर्ग में 229, राजनांदगांव में 277, बालोद में 225, कवर्धा में 324, रायपुर में 509, धमतरी में 252, बलौदाबाजार में 410, बिलासपुर में 566, रायगढ़ में 847, कोरबा में 507, जांजगीर में 534, मुंगेली में 563, सरगुजा में 406, कोरिया में 743, सूरजपुर में 677, बलरामपुर में 511, जशपुर में 462 और कांकेर में 257 कोरोना मरीज मिले हरायपुर में कोरोना वायरस से 33 लोगों की मौत हुई है. दुर्ग में 23, बलौदाबाजार में 12, बिलासपुर में 12, रायगढ़ में 22, जांजगीर में 11 और मुंगेली में 12 कोरोना मरीजों की मौत हुई है.

Share This Article