छग में कोरोना के 12 हजार 239 नए मरीज, 223 लोगों की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग में कोरोना के 12 हजार 239 नए मरीज, 223 लोगों की मौत

मनोज शुक्ला,रायपुर।छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है. प्रदेश में शनिवार को 12 हजार 239 केस सामने आए हैं. जबकि 223 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर के बीच राहत भरी खबर ये है कि 11 हजार 641 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 7 लाख 01 हजार 116 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 10 हजार 381 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 30 हजार 859 है. जबकि आज 61 हजार 914 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.आज रायपुर में 718 कोरोना केस सामने आए है. दुर्ग में 518, राजनांदगांव में 393, बिलासपुर में 605, कोरबा में 712, बेमेतरा में 170, कोरिया में 577, कांकेर में 395, जशपुर में 561, कवर्धा में 434, धमतरी में 352, बालौदाबाजार में 728, महासमुंद में 409, गरियाबंद में 188, सरगुजा में 436, रायगढ़ में 1086, जांजगीर में 1021 कोरोना मरीज मिले हैं.रायपुर में कोरोना वायरस से 49 लोगों की मौत हुई है. बिलासपुर में 22, दुर्ग में 23, बालौदाबाजार में 10, जांजगीर में 9, बालोद में 17, रायगढ़ में 15, धमतरी में 9, जीपीएम में 8 मरीज की कोरोना से मौत हुई है

Share This Article