कोटा में नये थाना प्रभारी के पदस्थ होते ही अपराधियों में खलबली, 15 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ़्तार

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोटा में नये थाना प्रभारी के पदस्थ होते ही
अपराधियों में खलबली, 15 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ़्तारकोटा, हरीश माड़वा-थाना कोटा क्षेत्र में अवैध शराब बिकने का शिकायत लगातार लोगों द्वारा किया जा रहा था ,जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के द्वारा निर्देशित किया गया की क्षेत्र में बिक रहे अवैध शराब पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी है जिसको गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ग्रामीण रोहित झा एवं प्रभारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नव पदस्थ थाना प्रभारी शनिप रात्रे के द्वारा एक टीम क्षेत्र में बिक रहे अवैध शराब ,जुआ -सट्टा रेड कार्यवाही हेतु तैयार कर कार्रवाई करने के लिए टीम को रवाना किया और मुखबिर को एक्टिव किया गया ,तब मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि नवापारा अमाली की ओर से दो व्यक्ति एक बाइक पर एक थैला में रखकर कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए के लिए ले जा रहे हैं उक्त सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड करने पर दो लोग हीरो होंडा स्पेलडर प्रो मोटरसाइकिल पर मिले जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया ,नाम पता पूछने पर अपना नाम केशव कुमार बिंझवार पिता देवनाथ बिजवार 18 वर्ष ग्राम नयापारा थाना कोटा एवं विष्णु कुमार सोता पिता चेतराम 23 वर्ष ग्राम आमाली थाना कोटा का होना बताएं मोटरसाइकिल के बीच में रखें सामान के बारे में पूछने पर अवैध कच्ची महुआ शराब को बिक्री हेतु कोटा की ओर ले जाना बताएं जिन्हें शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में नोटिस देकर वैध लाइसेंस के संबंध में पूछताछ किया जिन्होंने किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं होना बताएं जिस पर उक्त दोनों आरोपियों के कब्जे से 3 अलग अलग प्लास्टिक जरीकेन में कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब को मय मोटर साइकिल के जप्त किया गया, दोनों आरोपियों को मय जप्त सामान के थाना लाकर 34 (2 )आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध विधिवत गिरफ्तार किया गया ।। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक जागेश्वर सिंह राठिया, स.उ.नि. ओंकार प्रसाद बंजारे, आरक्षक शैलेंद्र दिनकर अंकित जायसवाल, असीम भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा

Share This Article