छग में जारी है कोरोना से तबाही, फिर 10 हजार के पार नए केस, रिकॉर्ड 72 लोगों की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग में जारी है कोरोना से तबाही, फिर 10 हजार के पार नए केस, रिकॉर्ड 72 लोगों की मौत

मनोज शुक्ला,छत्तीसगढ़ में गुरूवार को 10 हजार 652 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस बेलगाम हो चुका है. कोराना से तबाही जारी है. कोरोना के आंकड़ों को देखकर लोग डरने लगे हैं. क्योंकि किसी को नहीं पता है कि वो कब संक्रमित हो जाएंगे. प्रदेश में कोरोना की लहर तबाही मचा रही है. छत्तीसगढ़ में गुरूवार को 10 हजार 652 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है. जबकि 72 लोगों की कोरोना से जान गई है. राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 735 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं.

रायपुर में 34 मरीजों की मौत हुई है. बिलासपुर में 1, दुर्ग में 19, बेमेतरा में 1, गरियाबंद में 1, रायगढ़ में 2, कोरबा-2 मरीजों समेत प्रदेश में 72 लोगों की मौत हुई है.

रायपुर जिले में अकेले 2330 कोरोना मरीज सामने आए है. दुर्ग में 2132, राजनांदगांव में 1047, बिलासपुर में 638, महासमुंद में 517, बलौदाबाजार में 601, बालोद में 313, बेमेतरा में 364, कवर्धा में 286, धमतरी में 363, गरियाबंद में 111, रायगढ़ में 240, कोरबा में 343, जांजगीर में 287, सरगुजा में 153 मरीज समेत प्रदेश में 10 हजार 652 कोरोना मरीज मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 34 हजार 543 लोग ठीक हो चुके है. अभी तक 4 हजार 563 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 68 हजार 125 है. प्रदेश में आज 48 हजार 743 लोगों का सैंपल लिया गया है.

Share This Article