छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर वोटिंग जारी…कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

CG Lok Sabha Phase 2 Election:- आज राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय क्षेत्रों में मतदान  हो रहा  है. इन तीनों सीटों पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है. राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव है. यहां बीजेपी के संतोष पांडेय का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेश बघेल से है. कांकेर में बीजेपी के प्रत्याशी भोजराज नाग के सामने कांग्रेस के बिरेश ठाकुर हैं. जबकि, महासमुंद में बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू से है.

इसी बीच डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा में मतदान किया है।

लोकसभा 2019 के परिणाम और वोट का अंतर

राजनांदगांव लोकसभा
पार्टी – प्रत्याशी – मिले वोट
भाजपा – संतोष पांडेय – 6,62,387
कांग्रेस – भोलाराम साहू – 5,50,421
हार का अंतर – 1,11966

महासमुंद लोकसभा
पार्टी – प्रत्याशी – मिले वोट
भाजपा – चुन्नीलाल साहू – 6,16,580
कांग्रेस – धनेंद्र साहू – 5,26,069
हार का अंतर – 90,511

कांकेर लोकसभा
पार्टी – प्रत्याशी – मिले वोट
भाजपा – मोहन मांडवी – 5,46,233
कांग्रेस – बिरेश ठाकुर – 5,39,319
हार का अंतर – 6,914

Share This Article