मुख्यमंत्री सलाहकार श्री शर्मा,मुंगेली में नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री, सलाहकार श्री शर्मा , मुंगेली में नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्ष

विद्यालय को देखकर हुए गदगद

जगदीश देवांगन ,मुंगेली, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला मुख्यालय मुंगेली पहुॅचे और यहां 3 एकड़ क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा योजना, नीति, कृषि और ग्रामीण विकास में मुख्यमंत्री श्री बघेल के सलाहकार है

मुख्यमंत्री श्री बघेल के सलाहकार श्री शर्मा नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण कर विद्यालय में शिक्षको और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होने स्मार्ट क्लास रूम, खेल मैदान, पुस्तकालय, लैब, कम्प्यूटर कक्ष, वाईफाई कैम्पस के अलावा प्राचार्य कक्ष और स्टाफ कक्ष का अवलोकन किया और विद्यालय सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं से लेस होने पर अपनी प्रशनता व्यक्त की और उन्होने कहा कि मुंगेली जिला मुख्यालय में नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से मुंगेली जिले को एक नई पहचान मिलेगी।

यहां दूर-दूर से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आएंगे और उच्च पदो पर पदस्थ होकर राज्य में मुंगेली जिले का नाम रोशन करेंगे

इससे विद्यालय और उनके अभिभावक गौरवान्वित होगे। इस अवसर पर उन्होने विद्यालय के दिवालों पर उकेरे गए भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपी अब्दुल कालम, प्रसिद्ध टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा सहित शिक्षा विदो और विभिन्न योगा के चित्र को देखकर गदगद हुए और इसे विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री शर्मा ने विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आई पी. यादव से विद्यार्थियों की दर्ज संख्या, शिक्षकों की नियुक्ति आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की

इस अवसर पर कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा ने नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियता श्री पी.के. शर्मा मौजूद थे।

Share This Article