CG- बाबा तो बड़ा वाला निकला: झाड़फूंक के बहाने 10वीं की छात्रा को भगा ले गया, सर्टिफिकेट में भी 14 की जगह काट फिट कर 24 कर दिया

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर 19 नवंबर 2024। साधु के वेष में शैतान ने ऐसा कांड किया, कि मामला थाने तक जा पहुंचा। मामला सरगुजा का है, जहां झाड़ फूंक करने वाला एक बाबा लड़की को लेकर फरार हो गया। अब लड़की के घरवालों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब बाबा और बालिका दोनों की तलाश कर रही है। मामला सरगुजा का है, जहां एक बाबा खुद को सिद्ध पुरुष बताकर झाड़ फूंक किया करता था। सिधमा धाम में बाबा झाड़ फूंक करता था और बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक करने का दावा किया करता था। पीड़िता के परिजन भी बाबा के पास गये थे।
इसी दौरान बाबा की नजर नाबालिग छात्रा पर पड़ गयी। बाबा ने छात्रा को झांसे में लिया और फिर घर आना जाना शुरू कर दिया। बाबा ने 10वीं की छात्रा को बहलाना फुसलाना शुरू कर दिया और फिर उसे लेकर फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि बाबा ने छात्रा के मार्कशीट में जन्म तारीख को छेड़छाड़ कर 14 वर्ष की जगह बनाया 24 साल और छात्रा के साथ शादी का एग्रीमेंट कर लिया। बाबा से परेशान होकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article