इंदिरा विहार कार्यालय में स्व.गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस के रूप में मनाया

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया समरसता

दिव

विचार गोष्ठी के साथ आयुष्मान कार्ड पंजीकरण शिविर का हुआ आयोजन

राकेश खरे,बिलासपुर के इंदिरा विहार कालोनी स्थित कार्यालय में स्व.गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई, और सामाजिक समरसता पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने श्री गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रांतिकारी पत्रकार शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अदम्य सेनानी थे और उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनके समाचार पत्र में कुछ समय के लिए शहीद भगत सिंह ने भी काम किया था।23मार्च1931को भगतसिंह और उनके साथी क्रांतिकारियों को फांसी हुई उसके बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए परन्तु अनेक स्थानों पर इसने हिंदू मुस्लिम दंगों का रुप ले लिया।स्व.गणेश शंकर विद्यार्थी इससे बहुत आहत हुए और उन्होंने दंगाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर दोनों पक्षों के सैकडों लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाया। मगर दंगाई तो मरने मारने पर उतारू थे कानपुर में 25मार्च को जब वे एक दंगा पीड़ित को उसके घर छोड़ने गए थे तो उनके उपर ही हमला कर दिया गया, उनके शरीर को टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया , उनके एक बांह पर जिसमें उनका नाम अंकित था उनके शव की शिनाख्त हुई। भारतीय मजदूर संघ के दिन को समरसता दिवस के रूप में याद करता है और समाज के सभी वर्गों में सुमधुर संबंध कायम रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है।आज इस अवसर पर हमारे कार्यालय में स्थानीय पार्षद श्रीमती पुष्पा तिवारी जी के मुख्य आतिथ्य में आयुष्मान कार्ड पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों का पंजीकरण किया गया। पंजीकरण के लिए आए एक हितग्राही श्रीमती फरीदा हुसैन ने मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा तिवारी को शाल,श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर शाखा अध्यक्ष श्री रौशन क्रिसमस, सचिव श्री संदीप बल्लाल, उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह बनाफर, कोषाध्यक्ष श्री अनिल दिघ्रस्कर, श्री पी सी दूबे,श्री गिरजाशंकर आचार्य,सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री संदीप बल्लाल ने एवं अंत में आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह बनाफर ने किया। पंजीकरण शिविर में लोगों की भारी संख्या को देखते हुए इसे कल भी सुबह ग्यारह बजे से शाम पांच बजे तक जारी रखने का फैसला किया गया।

Share This Article