रायपुर बस स्टैंड से गांजे की तस्करी करते हुए देवर भाभी गिरफ्तार…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर बस स्टैंड से गांजे की तस्करी करते हुए देवर भाभी गिरफ्तार…

होली के त्यौहार में नशे के सामानों की अफरा-तफरी बेहद आम बात है।

विवेक देशमुख,रायपुर, यहीं पर पुलिस की सतर्कता का आकलन होता है। तो इस बार राजधानी पुलिस की सतर्कता काम आ गई और देवर-भाभी को पुलिस ने धर दबोचा। इन दोनों की सांठगांठ से एक बड़ा खेल होने वाला था, इससे पहले ही दोनों को रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से देवर लक्ष्मण और भाभी सोनी सिंह मथुरा के लिए निकले थे। जगदलपुर से राजधानी का सफर तो उन्होंने पूरा कर लिया, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वे राजधानी पहुंचकर फंसे जाएंगे। दोनों मथुरा जाने के लिए साधन की तलाश में रायपुर बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी बीच सिविल लाइन पुलिस की टीम पहुंच गई और अंदेशे में उनकी तलाशी हो गई।
जब पुलिस ने तलाशी ली तो एक चौंकाने वाली हकीकत सामने थी। देवर-भाभी की नानुकुर के बावजूद जब पुलिस ने उनके बैग्स को खंगाजा तब दबा हुआ राज खुलकर सामने आ गया। इन दोनों ने 25 किलो गांजा दबा रखा था। जिसे वे मथुरा ले जाकर बेचने की फिराक में थे। बहरहाल दोनों को गांजा सहित हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ हो रही है।

Share This Article