बिलासपुर – बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों के कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बन गई। बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति उस वक्त गरमा गई, जब कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी और पार्टी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंच गए।प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पहले से ही बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
पानी की बौछार पड़ते ही प्रदर्शनकारियों में आक्रोश बढ़ गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध तेज कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। कांग्रेस नेताओं ने बेलतरा विधायक के कार्यों को लेकर कई आरोप लगाए और इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

कलेक्ट्रेट में प्रवेश रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाले रखा। वाटर कैनन के इस्तेमाल के बाद प्रदर्शन स्थल पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। इस आंदोलन में करीब 800 से अधिक महिला और पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए


