मुंगेली:—– मुंगेली जिले की क्रिकेट अकादमी, जलेश यादव द्वारा संचालित सन राइस क्रिकेट सोसायटी

मुंगेली के अंडर-19 एवं अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों ने बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन बिलासपुर जिला क्रिकेट टीम के लिए किया जाएगा। सन राइस क्रिकेट सोसायटी में खिलाड़ियों को वर्षभर नियमित क्रिकेट अभ्यास कराया जाता है। अकादमी का उद्देश्य गांव-कस्बों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाना है। अकादमी द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की भावना के साथ ‘बेटी खिलाओ’ को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत बेटियों को निःशुल्क तथा अन्य खिलाड़ियों को कम शुल्क में क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाता है। अंडर-19 वर्ग में श्रीसंत खरे, सिद्धार्थ बाजुरिया, बलराम चंद्राकर, कामता साहू, तुषार देवांगन, प्रदीप आहिरे, विक्की सोनवानी एवं सोमेश बंजारा ने ट्रायल में हिस्सा लिया। अंडर-14 वर्ग में कृष्णा यादव, मयंक कश्यप, गौरव साहू, वेदांत शुक्ला, दिव्यांश सोनवानी, आयुष गेंदले, ऋषभ यादव एवं विश्वम दीक्षित शामिल हुए। वहीं कोच छत्तीसगढ़ क्रिकेट खिलाड़ी देवकी यादव तथा लिटिल क्रिकेट खिलाड़ी शिवांश साहू, सुयश डिंडौरे और तेजस्वी यादव भी इस अवसर पर शामिल रहे। खिलाड़ियों के बिलासपुर ट्रायल में शामिल होने पर अकादमी से जुड़े पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की। अकादमी के संचालक एवं कोच जलेश यादव ने बताया कि ग्रामीण एवं छोटे शहरों की प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।












