बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बीजापुर के अध्यक्ष घासीराम नाग जी के निर्देशानुसार आदरणीय श्री दिलीप लुक्कड़ जी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बीजापुर का प्रभारी बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष फारुख खान ने हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
फारुख खान ने कहा कि श्री दिलीप लुक्कड़ जी एक अनुभवी, कुशल एवं समर्पित संगठनकर्ता हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से बीजापुर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनकी संगठनात्मक क्षमता का लाभ निश्चित रूप से पार्टी एवं मोर्चे को प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि श्री लुक्कड़ जी के मार्गदर्शन में अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाएगा। साथ ही भाजपा की विचारधारा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलेगा।
फारुख खान ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री दिलीप लुक्कड़ के कुशल मार्गदर्शन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बीजापुर संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनेगा तथा आने वाले समय में मोर्चा नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
दिलीप लुक्कड़ को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बीजापुर के प्रभारी बनाए गाए
Editor In Chief











