जनदर्शन: आमजनों की समस्याओं के समाधान को प्रथमिकता                                                                                कलेक्टर ने आमजनों से रूबरू होकर सुनी समस्याएंअधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Jagdish Dewangan
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली, 25 अगस्त 2026// जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जनदर्शन में आमजनों से सीधे रूबरू होकर उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी। उन्होंने आवेदकों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम मोहतरा कुर्मी के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। वहीं ग्राम हथनीकला की श्रीमती कीर्ति कुर्रे ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम ढबहा की श्रीमती प्रेमी बाई भास्कर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने तथा ग्राम कोसमतरा के श्री प्रसाद चंद्राकर ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।


कलेक्टर श्री तोपनो ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्रता एवं नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है और प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन