
मुंगेली :-आज का दिन अत्यंत पावन और अविस्मरणीय रहा। नागपंचमी के शुभ दिन पर पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी में नव-निर्मित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की प्राण-प्रतिष्ठा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

पूरे वातावरण में “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष गूंज रहे थे। मंदिर की भव्यता, श्रद्धालुओं की आस्था और पुजारियों द्वारा किए गए विधि-विधान ने मन को शांति और ऊर्जा से भर दिया।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी, महिलाएं, बच्चे एवं वरिष्ठजन उपस्थित हुए। सभी ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, आयोजक समिति और ग्रामवासियों को हृदय से धन्यवाद।
महादेव सभी पर कृपा बनाए रखें।

*मुख्य यजमान आनंद देवांगन जी ने बताया कि यह मंदिर कॉलोनीवासियों के सहयोग से बनाया गया है….कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया…
प्रार्थना है कि भगवान शिव इस कॉलोनी के सभी निवासियों को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
ॐ नमः शिवाय











